Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी आंदोलन के समर्थन में भाजपा का झारखंड बंद रहा सफल

हजारीबाग: जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक के आरोप और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को आहूत राज्यव्यापी बंद का हजारीबाग में भी व्यापक असर देखने को मिला।
बंद को सफल बनाने के लिए हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, महामंत्री जयनारायण कुशवाहा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य उदयभान नारायण सिंह, हरिश श्रीवास्तव, अशोक यादव, आनंद देव, शिवलाल महतो, सुनील मेहता, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कुलदीप कृष्णा, रिंकू वर्मा, विमल गुप्ता, शिवपाल यादव, अजीत कुशवाहा, भाजपा कार्यकर्ता मिथलेश राम, मुखिया नारायण साव, शशि ठाकुर, संजय पासवान, डोली गुप्ता, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, कामेश्वर रविदास, बजरंगी ठाकुर, पवन गिरी, महेश साव सहित सैकड़ो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर डटे रहे और लोगों से बंद में सहयोग की अपील की।
हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को लाठी के बल पर दबाया नहीं जा सकता। झारखंड के युवा अपने अधिकार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि “छात्रों पर लाठी नहीं, उनके सवालों का जवाब चाहिए। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। विधायक प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र वर्षों तक मेहनत करते हैं। यदि परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप सामने आते हैं, तो सरकार की जिम्मेदारी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे।
उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ खड़ी है और उनके न्याय की लड़ाई को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि राज्य के छात्र-युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्ष भर्ती युवाओं का अधिकार है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
बंद के दौरान विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, कालेश्वर रजक, रामकुमार मेहता, दिलीप साहू , सौरभ सिन्हा, सुबोध सिन्हा, बलराम शर्मा, राजेश गुप्ता, विनोद सिंह, अशोक राणा, रामावतार शर्मा, बिरजू रवि , राजेश यादव, राजेश ठाकुर, कुलतार सिंह, मंदीप यादव, सहित भाजपा कार्यकर्ता शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और आम लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील की।
इस दौरान छात्रों के समर्थन और कथित भर्ती अनियमितताओं के विरोध में नारे भी लगाए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि हजारीबाग बंद महज राजनीतिक विरोध का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राज्य के लाखों छात्र-युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। छात्रों के सम्मान में भाजपा मैदान में” के संकल्प के साथ पार्टी ने युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही।


