Hazaribagh News: विश्व मच्छर दिवस पर जन-जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी का आयोजन

रैली मुख्यत: अस्पताल परिसर से प्रारंभ होकर शहर के झंडा चौक, पैगोडा चौक होकर वापस अस्पताल पंहुचा प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता से संबंधित पोस्टर और बैनर लिए हुए थे, जिन पर "डेंगू से बचें, सफाई रखें", "मच्छर नहीं पनपने दें", जैसे नारे लिखे थे। 

हजारीबाग: दिनांक 20 अगस्त 2025 को विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, फ़ाइलेरिया, चिकनगुनिया और जे.ई. के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने की।

प्रभात फेरी का शुभारंभ जिला अस्पताल परिसर से हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों. ए.एन.एम. छात्राओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। रैली मुख्यत: अस्पताल परिसर से प्रारंभ होकर शहर के झंडा चौक, पैगोडा चौक होकर वापस अस्पताल पंहुचा प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता से संबंधित पोस्टर और बैनर लिए हुए थे, जिन पर “डेंगू से बचें, सफाई रखें”, “मच्छर नहीं पनपने दें”, जैसे नारे लिखे थे। 

जिला भी.बी.डी. पधाधिकारी डॉ. कपिलमुनि प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है। नियमित रूप से घर के आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का उपयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के बुखार की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

उन्होंने यह भी बताया की फ़ाइलेरिया जो की मच्छर से होने वाली बीमारी है जिसे हांथी पांव भी कहा जाता है इस बीमारी के होने से व्यक्ति विकलांगता का शिकार हो जाता है वर्तमान में भारत सरकार द्वारा MDA-IDA कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत लक्षित आबादी को फ़ाइलेरिया रोधी दावा का सेवन सहिया एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा घर घर जाकर कराया जा रहा है उन्होंने सभी लोगों से फ़ाइलेरिया रोधी दवा सेवन के लिए अपील की गयी।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More