Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज में स्तनपान सप्ताह का भव्य आयोजन

इस दौरान कॉलेज की शिक्षिकाएँ ज्योति तिर्की, प्रीति अग्रवाल एवं सुमन कुमारी साहू ने स्तनपान के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

हजारीबाग: आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज में स्तनपान सप्ताह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रंजना शरण उपस्थित रही। सम्मानित अतिथि के रूप में प्रीति जैन शामिल हुईं। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. बी.एन. प्रसाद, डॉ. हीरालाल और आरोग्यम की प्रशासक जया सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान कॉलेज की शिक्षिकाएँ ज्योति तिर्की, प्रीति अग्रवाल एवं सुमन कुमारी साहू ने स्तनपान के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है, जो न केवल उसे पोषण देता है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। मुख्य अतिथि डॉ. रंजन शरण ने अपने संबोधन में कहा कि स्तनपान शिशु के लिए जीवनदायिनी अमृत है। यह नवजात को बीमारियों से बचाता है और उसके शारीरिक एवं मानसिक विकास की ठोस नींव रखता है। हर माँ को इस दिशा में जागरूक और संकल्पित होना चाहिए।

अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज का ध्येय केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना भी है। स्तनपान सप्ताह जैसे आयोजन मातृ और शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। इससे छात्र-छात्राएँ भी व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर समाजहित में योगदान दे सकते हैं। इस कार्यक्रम में सामान्य नर्सिंग मिडवाइफरी (जी.एन.एम.) पाठ्यक्रम 2024-27, सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी (ए.एन.एम.) पाठ्यक्रम 2024-26 तथा स्नातक नर्सिंग (बी.एससी. नर्सिंग) पाठ्यक्रम 2024-28 की सभी छात्राएँ बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। छात्राओं ने जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार भी प्रस्तुत किए।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More