Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत

बड़कागांव: रामनवमी त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। 27, 28 ,29 मार्च तीन दिन तक अलग-अलग गांव में जुलूस एवं झांकी निकाली गई। जिसमें कई जगह जुलूस के दौरान भाला तलवार, लाठी एवं अन्य शस्त्र से कलाबाजी को दिखलाने के क्रम में कई लोग घायल हुए, वही देखने वाले भी कई दर्शक घायल हुए हैं। जिनका इलाज स्वस्थ शिविर में कराया गया या, अस्पताल में जाकर कराया गया। सबसे अधिक गंभीर चोट तलवारबाजी के दौरान देखने को मिली।
बरवाडीह के एक युवक को माथे मे लग गई थी, जिसके कारण भारी मात्रा में खून बहा। स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किए जाने पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि रामनवमी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीन दिन अलग-अलग गांव के अलग-अलग स्थान पर शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 85 लोगों को चोट आई है। सभी का इलाज किया गया, किसी को रेफर नहीं किया गया।


