Hazaribagh News: महासमिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने एसडीपीओ को किया सम्मानित 

बड़कागांव प्रखंड में रामनवमी महापर्व के शांतिपूर्ण और भव्य संपन्न होने पर रामनवमी महासमिति ने पुलिस प्रशासन को सम्मानित किया। महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी के नेतृत्व में एसडीपीओ पवन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर ललित कुमार और थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को ट्रॉफी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग से पर्व का आयोजन सफल रहा।

बड़कागांव: प्रखंड में रामनवमी महापर्व धूमधाम व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर बड़कागांव रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी ने पुलिस प्रशासन को बधाई देते हुए बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार को ट्रॉफी व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया है। पुलिस प्रशासन की योगदान को देखते हुए इससे पूर्व महासमिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर ललित कुमार एवं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को सम्मानित किया गया है। 

सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से महासमिति अध्यक्ष विवेक कुमार सोनी, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, सचिव बैजनाथ महतो, मुखिया मोहम्मद तकरीमुल्ला खान, विनोद सिन्हा, वीरेंद्र महतो, मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर महतो व अन्य शामिल थे।

 

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More