Hazaribagh New: एसआईआर मैपिंग का कार्य जोरों पर, वार्ड 22 में पार्षद कार्यालय में लगा विशेष शिविर

हजारीबाग: निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मैपिंग कार्य के तहत वार्ड संख्या 22 में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वार्ड क्षेत्र के 316, 317, 319, 320, 321, के बूथ लेवल ऑफिसर ने भाग लिया यह शिविर वार्ड पार्षद मिताली रश्मि के कार्यालय परिसर में लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर अपने मतदाता संबंधी विवरणों का सत्यापन एवं अद्यतन कराया।
शिविर में निर्वाचन विभाग के कर्मियों द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने, त्रुटियों को दूर करने तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य किया गया। इस दौरान लोगों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने के लिए प्रेरित किया गया। वार्ड पार्षद मिताली रश्मि ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है।
उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है या जिनके विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे शिविर का लाभ उठाकर उसे शीघ्र सुधार लें। शिविर के दौरान स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की l


