Hazaribagh News: हरली में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत युवाओं ने चलाया साफ सफाई अभियान

बड़कागांव के हरली गांव में रास्तों को स्वच्छ और सुंदर बनाते अभियान के सदस्य।

हजारीबाग: बड़कागांव प्रखंड के हरली में स्थानीय युवा ग्रामीण ने मिलकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के मुख्य रास्तों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की गई।अभियान में शामिल युवाओं ने हाथों में झाड़ू और कुदाल लेकर सड़क किनारे जमी गंदगी और झाड़ियों को साफ किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है। इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की गई।

इस कार्य में मुख्य रूप से पूजा समिति अध्यक्ष विकास कुमार, सचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष धनेश्वर महतो, जमीन बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्याम कुमार, सचिन, विक्की कुमार साहू, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार, पूर्व सचिव किशोरी राणा, विकास कुमार, पूजा समिति उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, टिकेश्वर कुमार, उपसचिव टिंकू कुमार, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, चेतलाल महतो, माधव महतो, चंदन कुमार, प्रमोद कुमार, विजेंद्र कुमार, अमित रवि शहीत दर्जनों ग्रामीण करमा पूजा से पहले पुरे गांव में साफ सफाई किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More