भाजपा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा: सरकार कोरोना को लेकर नहीं बनाई कोई रणनीति

रांची: भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा प्रत्यशी दीपक प्रकाश ने कहा कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया संक्रमित है। इस मामले में भारत सरकार गंभीर है। लेकिन झारखंड सरकार कोरोना को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार सभी स्कूल, कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थलों को बंद करवाएं। साथ ही जो भी लोग दूसरे राज्य या देश से झारखंड आ रहे हैं, उन्हें बेहतर इलाज मुहैया करवाएं।
उन्होंने कहा कि इस वायरस को महामारी घोषित किया गया है। ऐसे में झारखंड में इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए पहले से ही बचाव की तैयारी कर ली जाए। सरकार को महामारी को फैलने से रोकने के लिए अति शीघ्र विचार करने की जरुरत है।


