Bokaro News: झारखंड आंदोलनकारी स्व. नागेश्वर कुमार को मरणोपरांत सम्मान, पत्नी मधु देवी को सौंपा गया प्रशस्ति पत्र

स्व. नागेश्वर कुमार की पत्नी मधु देवी को सम्मान सौंपते इफ्तेखार महमूद।

बोकारो : झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी आंदोलनकारी एवं प्रभात खबर से आजीवन जुड़े रहे दिवंगत नागेश्वर कुमार को बोकारो जिला प्रशासन की ओर से मरणोपरांत सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने रविवार को स्व. नागेश्वर कुमार के आवास पर पहुंचकर उनकी विधवा पत्नी मधु देवी को यह सम्मान सौंपा। इस दौरान पत्रकार जितेंद्र कुमार, स्व. नागेश्वर कुमार के पुत्र मनीष कुमार, पुत्री प्रियंका सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर इफ्तेखार महमूद ने कहा कि स्व. नागेश्वर कुमार ने झारखंड को अलग राज्य बनाने के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उनका योगदान अविस्मरणीय रहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से दिया गया यह सम्मान स्व. नागेश्वर कुमार के संघर्ष, समर्पण और योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

लेखक के बारे में

By निर्मल महाराज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More