फोन पर लेवी मांगने वाले दो अपराधी धराए

रांची: मांडर पुलिस ने बीती रात लेवी वसूलने वाले दो अपराधियों को धर दबोचा है। धराये अपराधियों में बेड़ो थाना अंतर्गत केसा निवासी असलम राय व कौनैन राय शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मांडर थाना क्षेत्र के कई व्यापारियों से लेवी मांगने की जानकारी एसएसपी अनिश गुप्ता को मिली थी, इसके बाद गठित एसआईटी ने इन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया है।[URIS id=8357]
गौरतलब हो कि विगत कई दिनों से इनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी। दोनों अपराधियों के खिलाफ बेड़ो थाना में कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी को शनिवार की रात दोनों अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इस बाबत थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार असलम के विरुद्ध पूर्व से सिसई थाने में व कौनैन के खिलाफ बेड़ो व कांके थाना में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं,. दोनों इससे पहले कई बार जेल जा चुके हैं। बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों र्ने इंट भट्ठा मालिक शकिल अंसारी उर्फ राजू से भी फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। रुपये नहीं देने पर राजू को जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह बात राजू ने एसएसपी अनिश गुप्ता को बतायी था। छापामारी दल में बेड़ो डीएसपी, संजय कुमार सिंह, खलारी डीएसपी पुरोषोत्तम कुमार सिंह, मांडर थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह, ईटकी थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास, बेड़ो थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी, एसआई अरूण कुमार तुरी बेड़ो और टेक्निकल शाखा की टीम के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More