Giridih News: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कबीर ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब की 628वीं जयंती के अवसर पर ‘कबीर ज्ञान महायज्ञ’ के भव्य आयोजन का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ प्रातः कालीन धर्म जागरण शोभायात्रा से हुआ यह यात्रा आकर्षक झांकियों, प्रेरक नारों और कबीर साहब के जयघोष के साथ नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः श्री कबीर ज्ञान मंदिर लौटी जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इसके पश्चात कबीर भजन सत्र आरंभ हुआ जिसमें सदगुरु कबीर और सनातन धर्म की सुमधुर भजनों से वातावरण गुंजायमान हो उठाविद्वान, तत्पश्चात संतों भक्तों के सारगर्भित प्रवचन तथा परम वंदनीय सद्गुरु माँ का दिव्य उद्बोधन रहा। सद्गुरु मां ने अपने प्रवचन में कहा की सदगुरु कबीर अनूठे हैं जिनके जितनी भी महिमा गई जाए काम है मैंने अपने जीवन में सदगुरु कबीर की वाणियों का गहन अध्ययन किया है, मैंने वेदों का भी डुबकी लगाई, और यह जानकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे की सदगुरु कबीर की वाणियों और वेदों की वाणियों में समानता है यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा की सदगुरु कबीर ही सनातन धर्म के प्रथम पुरोधा है।
कबीर ने जो भी कहा डंके की चोट से कहा समाज में व्याप्त बुराइयों और कूटबों पर कुठाराघात किया। सनातन के सिरमौर तत्वों को अपने जीवन में स्वयं धारण कर एक आदर्श प्रस्तुत किया कि बाह्य आडंबर भक्ति का परिचय नहीं है, अपितु सच्ची भक्ति और सच्ची श्रद्धा हमारे कर्म से प्रकट होती है। कबीर ने अपने जीवन में कर्म को महत्व दिया। कबीर की वाणियों में वह अमृत तत्व है, जिसमें डुबकी लगाकर सभी सनातन धर्मावलंबी अपने जीवन को धन्य-धन्य बना सकते हैं।
प्रवचन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छोटे-मोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा भावनृत्य की प्रस्तुति की गई “तूने हीरा जन्म गवाया भजन बिन बावरे” के बोल पर नन्हे मुन्ने बच्चियों के द्वारा की गई प्रस्तुति ने उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया। कितने सहज भाव में सद्गुरु ने कितनी बड़ी बात कह दी है इसकी प्रस्तुति लोगों के हृदय तल में बैठ गई। देश भक्ति पर दिए गए भाव नृत्य की प्रस्तुति बहुत ही रोमांचकारी रहा। ‘मन से संघर्ष’ नामक नाटक का मंचन किया गया।
इस अवसर पर आध्यात्म जगत में गहरी पैठ रखने वाले दिव्यचेता, ब्रह्मज्ञानी, कलम के धनी सद्गुरु माँ ज्ञान द्वारा रचित नवीनतम अद्भुत ग्रंथों ”संत कबीरः भक्त या भगवान” एवं ”कबीर रमैनी में सत्य का शंखनाद” का लोकार्पण धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के कर कमलों द्वारा किया गया। उपस्थित विशिष्ट अतिथि सांसद ढुल्लू महतो ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सद्गुरु माँ द्वारा वर्तमान में लगभग ८५ पुस्तकों की रचना की जा चुकी है, जो पूरे देश भर में ख्याति प्राप्त है।
जिसमें सनातन धर्म और कबीर के अनसुलझे पहलुओं पर विशद चर्चा है। सदगुरू माँ कि सभी लेखनी एक से बढ़कर एक है। सदगुरु माँ भारत ही नहीं अपितु विश्व की पहली महिला संत हैं, जिन्होंने संपूर्ण श्रीमद्भगवत गीता के अठारहों अध्याय पर गीता भाष्य लिखा है। उन्होंने कहा कि कबीर ज्ञान मंदिर द्वारा किया जाने वाले इस तरह का कार्यक्रम समाज को एक नया संदेश देता है। जिसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।
बताया गया कि कल सतगुरु कबीर साहब के प्रकटकाल को स्मरण करते हुए लोकप्राकट्य महोत्सव के महोत्सव मनाया जाएगा इसके पश्चात विभिन्न संस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। प्रातः काल की बेला में बीजक ग्रंथ का पाठ और यज्ञ हवन भी किया जाएगा।


