Giridih News: आपातकालीन सेवाएं होंगी और तेज, गिरिडीह पुलिस को मिले 32 नए डायल 112 वाहन

गिरिडीह जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की डायल 112 परियोजना के तहत 32 नए वाहनों का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

गिरिडीह: गिरिडीह जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आमजनों की आपातकालीन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ‘डायल 112 परियोजना’ के तहत प्राप्त कुल 32 नए वाहनों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) परिसर में आयोजित इस  कार्यक्रम के दौरान  उपायुक्त  (DC)रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ  बिमल कुमार (गिरिडीह) द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सभी 32 वाहनों को जिले के विभिन्न थानों  के लिए रवाना किया गया।

​

त्वरित प्रतिक्रिया एवं बेहतर कानून-व्यवस्था
​

डायल 112 एक एकीकृत आपातकालीन सेवा है, जिसका मुख्य उद्देश्य संकट की स्थिति में नागरिकों को तुरंत सहायता पहुंचाना है। इन 32 नए वाहनों के शामिल होने से ​Response Time कम होगा: किसी भी दुर्घटना, अपराध, चिकित्सा या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस टीम चंद मिनटों में मौके पर पहुंचेगी। ​सघन गश्त (Patrolling): जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण में मदद मिलेगी।

लेखक के बारे में

By Suman Kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More