Giridih News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जेट पंप चोरी मामले का किया सफल उद्भेदन
-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: थाना क्षेत्र के सरिया बाजार स्थित सेना गली में एक निर्माणाधीन मकान से हुई जेट पंप चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है, वहीं चोरी किया गया जेट पंप, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 12 जुलाई 2026 को महेश प्रसाद वर्णवाल ने सरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके निर्माणाधीन मकान से जेट पंप की चोरी हो गई है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने सरिया थाना कांड संख्या 121/2026 दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बगोदर-सरिया के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और सघन छापेमारी के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया:अजय कुमार मंडल (उम्र 23 वर्ष)हरीश कुमार उर्फ कृष्णा गुहा (उम्र 18 वर्ष)प्रिंस कुमार यादव कड़ाई से की गई पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी की इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने निम्नलिखित सामान जब्त किया हैक्रॉम्पटन (Crompton) कंपनी का चोरी गया जेट पंपचोरी में प्रयुक्त 125 CC की बिना नंबर वाला मोटरसाइकिल पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी सरिया थाना में मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही गिरोह में स्थानीय अपराधियों की संभावित संलिप्तता के कोण से भी गहन जांच जारी है। इस सफल अभियान और उद्भेदन टीम में थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी सुदामा राम तथा सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे।


