Giridih News: उसरी नदी में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए
2-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: ताराटांड़ थाना क्षेत्र के नीमाटांड़ गांव के उसरी नदी किनारे शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव ग्रामीणों के द्वारा देखा गया जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने ताराटांड़ पुलिस को दी सुचना पाकर ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिंरजीवी अपने दल-बल के साथ निमाटांड गांव के समीप उसरी नदी पहुंचे। जहां ताराटांड़ पुलिस ने उसरी नदी के बीच पत्थर मे फंसे शव को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरीडीह भेज दिया गया है।
इस विषय में ताराटांड़ थाना प्रभारी ने बताया कि निमाटांड गांव के समीप उसरी नदी के बीच पथ्तर मे फंसा शव को देखा गया। जिसे निकल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरीडीह भेज दिया गया। कहा कि शव का शिनाख्त हो गया है मृतक की पहचान मुफ़ासिल थाना क्षेत्र के लाहेरढाब निवासी साहेब राम का 41 वर्षीय पुत्र मुंशी मांझी के रूप में की गई है।


