Giridih News: गांधीजी के खरगडीहा आगमन की शताब्दी पर भव्य तैयारी, बैठक में बनी रूपरेखा

बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि स्थानीय जनता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

खरगडीहा,जमुआ (गिरिडीह): आज से ठीक 100 वर्ष पूर्व (6 अक्टूबर 1925) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी खरगडीहा बाजार पधारे थे। इस ऐतिहासिक क्षण की शताब्दी को यादगार बनाने और गांधीजी के आदर्शों को पुनः जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से खरगडीहा बेसिक स्कूल के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री सुन्दर राम ने की।

बैठक में जमुआ प्रखण्ड के समाजसेवी, बुद्धिजीवी, पत्रकार, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। बैठक का मुख्य एजेंडा था गांधीजी के खरगडीहा आगमन की शताब्दी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन। इसके तहत विचार गोष्ठी, प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और गांधीजी के जीवन एवं संघर्षों पर आधारित प्रदर्शनी लगाने का प्रस्ताव रखा गया।

साथ ही गांधीजी की प्रतिमा स्थापित करने, कार्यक्रम स्थल पर मेले का आयोजन करने और राजकीय बुनियादी विद्यालय खरगडीहा को उच्च विद्यालय में अपग्रेड कराने की दिशा में पहल करने का सुझाव भी दिया गया। विशेष रूप से मो. मुख्तार शेख (खरगडीहा ऊपर टोला निवासी) ने गांधीजी की प्रतिमा स्थापना का पूरा खर्च वहन करने का आश्वासन दिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी का खरगडीहा आगमन केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएँ आज भी सामाजिक एकता, अहिंसा और स्वराज की दिशा में मार्गदर्शन करती हैं।

इस अवसर पर अनिल चौधरी, मो. कौसर, विजय चौरसिया, सच्चिदानंद सिंह, अमित सिंह, रोहित दास, आलम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि स्थानीय जनता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और गांधीजी की शताब्दी को पूरे क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से मनाया जा सके।

सभा में प्रफुल्ल सिंह, विजय चौरसिया, जुल्फिकार अंसारी, इरफान अंसारी, आलोक चौधरी, आशीष भदानी, चंदन प्रसाद, सुरेश भदानी, ब्रजकिशोर शर्मा, मो. नूर, दिवस कुमार, जीवलाल, ज्योतींद्र प्रसाद, रविन्द्र साव, सत्यनारायण प्रसाद, मन्नूवर मनीष कुमार, मनीष साव, राहुल साव, सुन्दर राम भदानी, रोहित साव, इरफान आलम, मन्नूवर हसन बंटी, देवेंद्र कुमार गुप्ता के अलावा सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More