Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद

गिरिडीह शहरी क्षेत्र के वार्ड 11 सिहोडीह में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। नए पुल के समीप स्थित नवनिर्मित श्री रामचंद्र महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।
गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11 सिहोडीह में नया पुल के समीप स्थित आर के सिंह कॉम्प्लेक्स में स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर श्री रामचंद्र महावीर मंदिर में बड़े ही धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। हनुमान जी की मूर्ति की पूजा अर्चना करने के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।

बताते चले कि इस मंदिर का निर्माण आर के सिंह के द्वारा भव्य रूप से किया गया हे,जो कि काफी आकर्षित श्रद्धालुओं को अपनी ओर करती हे। भंडारा का महा प्रसाद खिचड़ी का भोग लगाकर प्रभु हनुमान जी को चढ़ाया गया। उसके बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच भंडारा का महाप्रसाद वितरण किया गया। हनुमान जन्मोत्सव को सफल बनाने में विभूति सिंह पिंटू, गौतम भदानी, आर के सिंह, प्रदीप कश्यप, पंकज, प्रद्युम्न, धनु, ऋषि सहित कई कार्यकर्ता लगे हुए थे।


