Giridih News: झामुमो प्रखंड कमेटी ने मनाया किशुन मरांडी का 31वा शहादत दिवस
1-1024x614.jpeg)
गांडेय /गिरिडीह: प्रखंड के ताराटांड़ के अहिल्यापुर मोड में शुक्रवार को शहीद किशुन मरांडी स्मारक पर झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे और शहीद किशुन मरांडी के बने बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
शहीद किशुन मरांडी स्मारक स्थल पर सबसे पहले उनके पत्नी बबली मरांडी ने आदिवासी रीति रिवाजों से उनके वेदी पर पूजा अर्चना की ओर उन्हें याद किया फिर काफी भावुक हो गई.
पुनः सभी झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके वेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान जिला सचिव महालाल सोरेन ने कहा कि शहीद किशुन मरांडी झारखंड आंदोलन के अगुवा साथी रहे थे. उन्होंने दिशुम गुरु शिबू सोरेन के साथ झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाया था इस वर्ष शहादत दिवस बहुत ही सादगी तरीके से मनाया गया है।क्यों कि हमारे दीशुम गुरु शिबू सोरेन का कुछ दिन ही पहले निधन हो गया था.
मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, सचिव मो सब्बीर, दिलीप मंडल, बैजनाथ राणा, भैरो वर्मा, मो जब्बार, गोपीन मुर्मू, बैजनाथ मुर्मू, राजेश सिंह, भागवत सिंह, राजकुमार तुरी, शिवम आजाद, हसनैन अली, प्रेम मुर्मू, रवि वर्मा, हलधर राय, द्रुपदेव पंडित, बबलू हांसदा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.


