Giridih News: मानवाधिकार दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा गरीबों को मिले गर्म कपड़े और कंबल

गिरिडीह: अकदोनी कला पंचायत अंतर्गत सिकदरडीह में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा जिला महिला अध्यक्ष सोनिया कौशिक एवं अकदोनी कल के मुखिया मनोज पाशी, गांडेय भाजपा नेता रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में जरूर मंद लोगों के बीच में बढ़ते ठंड को देखते हुए कंबल एवं गर्म कपड़े का वितरण किया गया।
वही संबोधित करते हुए सोनिया कौशिक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराद नियंत्रण संगठन सिर्फ एक संगठन नहीं यह एक परिवार है जब भी किसी को किसी तरह की जरूरत होती है तो हम सब मिलकर उनका मदद करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे जिला में लगातार ठंड को बढ़ते हुए देखकर कुछ जरूरतमंद परिवार जो ठंड के कारण से बीमार पड़ रहे थे उनकी मुफ्त में चिकित्सा इलाज एवं गर्म कपड़े देकर समाज को सुरक्षित किया गया है।
साथ ही साथ जिला युवा अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराद नियंत्रण संगठन के द्वारा पिछले 8 वर्षों में गिरिडीह जिला में बहुत सारे असहाय लोगों को कानून की ओर से न्याय भी दिलाने का काम किया गया है और समय-समय पर शिविर लगाकर लोगों तक मदद पहुंचाई गई है। अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा आज मानवाधिकार दिवस पर जरूरतमंद लोगों के बीच में गर्म कपड़े एवं कंबल का वितरण प्रत्येक वर्ष किया जाता है और आगे भी किया जाएगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के संदीप कौशिक, रोहित, नासिर, रवि, जय, नारायण, गणेश, रीना विक्टर, तबशूम, स्वाति सहित ग्रामीण लोगों का सहयोग रहा।


