Giridih News: कुएं में मिले दो बच्चियों के शव, पूरे गांव में पसरा मातम

Sariya Police Station Area के अंतर्गत लालोकोनी गांव में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां कुएं में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। दोनों शुक्रवार रात शौच के लिए गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।

गिरिडीह: जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक हादसे में कुएं में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। घटना के बाद शनिवार स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया।जब तक दोनों को कुएं से बाहर निकाला दोनों की मौत हो चुकी थी।

घटना सरिया थाना क्षेत्र के लालोकोनी गांव की है। मृतकों की पहचान नगमा खातुन और साहिन प्रवीण के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि दोनों शुकवार रात शौच के लिए गई थी । वापस नही लौटने पर लोगों ने खोज बीन की। इस दौरान शनिवार को दोनों के शव कुएंं मे तैरते मिले। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को लेकर थाना प्रभारी पिंकू कुमार का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

इधर घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में भी शोक की लहर है। जिप सदस्य अनुप कुमार पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More