Giridih News : झूमर 2025 में रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरिडीह की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
-1024x614.jpeg)
गिरिडीह : रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरिडीह की छात्राओं ने 29वें अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव झूमर 2025 में शानदार प्रदर्शन कर वापस महाविद्यालय लौटी । युवा महोत्सव झूमर 2025 का आयोजन विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में दिनांक 15.12.25से 17.12.25 तक किया गया था। जिसमें विभिन्न महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाटक, कला,भाषण आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। क्लासिकल वोकल सोलो, लाइट वोकल सोलो,वेस्टर्न वोकल सोलो में पोलोमी सरकार ने प्रथम , ट्राइबल फोक नृत्य में द्वितीय तथा इलुकेशन में अनमोल छापरिया, पोस्टर मेकिंग में पोलोमी सरकार ने तृतीय स्थान में पुरस्कृत हुई।
प्राचार्य डॉक्टर केएन शर्मा ने टीम मैनेजर प्रो रेणुका साहू और डॉ पूनम प्रभा मुंडू और साथ गए कर्मचारी महेंद्र और प्रतिमा देवी को छात्राओं की सफलता पर शुभकामनाएं और बधाई दिया। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों ने भी छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दिया।


