Giridih News: कंदाजोर में 2 मई को भव्य अंबेडकर मेला, बौद्ध मिलन समारोह की तैयारी जोरों पर

गिरिडीह के जमुआ प्रखंड अंतर्गत कंदाजोर स्थित बुद्ध विहार में 2 मई को अंबेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

गिरिडीह: जमुआ प्रखंड के कंदाजोर स्थित बुद्ध विहार में अंबेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह का आयोजन आगामी 2 मई को होगा। यह आयोजन भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जाता है।

Giridih News: कंदाजोर में 2 मई को भव्य अंबेडकर मेला, बौद्ध मिलन समारोह की तैयारी जोरों पर

उक्त जानकारी मोहन बौद्ध, संतोष कुमार दास, नूनदेव रविदास, अमित कुमार दास, प्रिंस कुमार दास, महेंद्र दास, भीमलाल दास एवं जगदीश दास ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी, नगर निगम महापौर प्रमिला मेहरा तथा कार्यपालक दंडाधिकारी कमलेश कुमार दास (सरायकेला-खरसावां) उपस्थित रहेंगे।

समारोह में बौद्ध भिक्षु, विद्वान, बुद्धिजीवी, वक्ता, नाटककार, साहित्यकार एवं कलाकार भाग लेंगे। बुद्ध विहार कंदाजोर के संस्थापक मोहन बौद्ध ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान और सामाजिक समरसता के संदेश को रेखांकित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा बनाए गए कानूनों का अध्ययन प्रत्येक ग्रामीण के लिए आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि “डॉ. भीमराव अंबेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह” का आयोजन हर वर्ष भव्य और उत्साहपूर्वक किया जाता है। कार्यक्रम में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, जिससे यह एक बड़े मेले का रूप ले लेता है।

समारोह में लोग बौद्ध झंडों और बाबा साहेब के चित्रों के साथ शामिल होते हैं। बौद्ध मिलन समारोह के दौरान भिक्षु, विद्वान, वक्ता, नाटककार, साहित्यकार एवं संगीतकार बाबा साहेब और भगवान बुद्ध के विचारों पर चर्चा करेंगे।

शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक और संगीत के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के जीवन और संघर्ष को प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, विचार गोष्ठी के माध्यम से समानता, न्याय और शिक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More