फुड फोर्टिफिकेशन का जागरूकता सह प्रशिक्षण का आयोजन
-1024x614.jpg)
कोडरमा: अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार कोडरमा की अध्यक्षता में फुड फोर्टिफिकेशन का एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण का आयोजन सिविल सर्जन सभागार कोडरमा में आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षण के डा मनोज कुमार, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी, हजारीबाग एवं श्रीमती जया सिन्ह,हजारीबाग को निमंत्रण किया गया था।जिसमें उनके द्वारा फुड फोर्टिफिकेशन की जरूरत महत्ता एवं प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण में डा अनिल कुमार सिविल सर्जन, कोडरमा, अविनाश पुर्णेन्दू, जिला अपूर्ति पदाधिकारी, कोडरमा के द्वारा चावल के फोर्टिफिकेशन के बारे में भी जानकारी दी। अविनाश कुमार राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अजय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, कनक तिर्की, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, कस्तुरवा गाँधी बालिका विद्यालय के वार्डन एवं रसोईया, मध्याह्न भोजन के लिए कार्यरत प्रभारी एवं रसोईया के साथ राईस मिलर एवं जिन वितरण प्रणाली के डीलर शामिल हुए। डा रंजीत कुमार ने बताया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन के तहत रसाईया द्वारा बनाये जाने वाले खाना के समय अच्छे से हाथ धोना साथ ही टोपी और एप्रन आदि का उपयोग करेगी।
प्रशिक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र गुग्गी के द्वारा आज से थोड कम, तेल, चीनी, नमक जैसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली महत्वकांक्षी योजना की भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पान मसाला एवं तम्बाकू का सेवन नही करने की भी जागरूकता फेलाई गई।




