कोडरमा: चुनाव को लेकर ईवीएम की जांच

कोडरमा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आने वाले विधानसभा निर्वाचन के लिए जिले में उपलब्ध सभी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के एफएलसी का काम समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस में शुरु किया गया। चेकिंग के दौरान नोडल पदाधिकारी सुवीर रंजन, ईवीएम कोषांग सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। नोडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि ट्रेनिंग एवं जागरुकता हेतु इस्तेमाल होने वाले ईवीएम, वीवीपैट मशीनों का एफएलसी होने के बात प्रशिक्षण कोषांग कोडरमा को सौंपा जायेगा। इसके लिए राजनितिक दलों को भी सूचना दी गयी है। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी शफिक आलम, सीपीआई(एम) के रमेश प्रजापति, कांग्रेस के राजू सिंह, भाजपा के नरेंद्र प्रसाद, झाविमो के लखन प्रसाद सिंह, आम आदमी पार्टी की वीणा सिंह मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More