Dumka News: सिदो-कान्हु विश्वविद्यालय में हंगामा, ABVP ने अनियमितताओं पर उठाए सवाल

दुमका: सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और विभिन्न छात्र समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुधवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।
ABVP ने ज्ञापन में परीक्षा एवं परिणाम प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, समय पर ऑनलाइन परिणाम जारी करने, बस सुविधा और पेयजल व्यवस्था सुधारने, लाइब्रेरी में नई शिक्षा नीति से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता बढ़ाने तथा सभी कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि कई विद्यार्थियों के परिणाम में गड़बड़ी हो रही है, जिसका तत्काल सुधार किया जाए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच, वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने, जून 2023 से मार्च 2025 तक हुए खर्चों की जांच कराने, नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति और छात्र संघ चुनाव कराने की भी मांग की गई।
नगर सह मंत्री आदित्य जोशी ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 24 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर में बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन शाह, सुमित सौरभ राय, जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता, नगर सह मंत्री आदित्य जोशी, आदित्य गुप्ता, मनीष मंडल, राहुल कुमार, नेमत मलिक और अफशान खान सहित कई छात्र नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Anshika Ambasta
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…
Read More
