Dumka News: भव्य शोभायात्रा के साथ रामगढ़ में शुरू हुआ अष्टयाम संकीर्तन

पुरुषोत्तम मास के अवसर पर रामगढ़ बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष के साथ शामिल हुए।

दुमका: रामगढ़ में पुरुषोत्तम मास के मौके पर रामगढ़ बाजार स्थित स्व ताराचंद अग्रवाल के बगान स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से निकल कर रामगढ़ बाजार होते हुए लोहारडीह मोड़ स्थित बजरंग बली मंदिर से जोगिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्लाक रोड से वापस लौट गयी।

शोभायात्रा के दौरान श्रीराम दरबार की झांकी के साथ सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष हाथों में महाबीरी झंडा,पताका लेकर जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। महिलाएं श्रीराम दरबार पर फुल बर्षा कर रही थीं। मुख्य यजमान बिष्णु अग्रवाल ने बताया कि गोड्डा के मोतिया डुमरिया से आए किर्तन मंडली के द्वारा 24 प्रहर किर्तन किया जाएगा।

बुधवार को हवण एवं भंडारा के साथ कार्यक्रम की पुर्णाहुति की जाएगी। मौके पर विकास अग्रवाल, रमण अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल,  जयकांत मंडल, जीतलाल राय, मनोज अग्रवाल, किशन अग्रवाल,धनंजय पंजियारा, अशोक धुवालिया, अंकित अग्रवाल, सोनी देवी, संतोषी देवी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More