Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दुमका के रानीश्वर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें अधिकारियों को बताया गया कि योजना के तहत 8वीं से 12वीं तक की छात्राओं को चरणबद्ध सहायता और 18-19 वर्ष की युवतियों को एकमुश्त 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

रानीश्वर: उपायुक्त दुमका के निदेशानुसार शनिवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के कार्यालय कक्ष में एकीकृत बाल विकास सेवाएं के तहत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बाल विकास परियोजना कार्यालय रानीश्वर के सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, प्रखण्ड संसाधन केन्द्र रानीश्वर के बी०आर०पी० एवं सभी सी०आर०पी० उपस्थित थे। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण कार्यालय दुमका के गौरव कुमार, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में पी०पी०टी० के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। 

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत कक्षा 8 में नामांकित बालिकाओं को 2500.00 रूपया, कक्षा 9 में नामांकित बालिकाओं 2500.00 रूपया, कक्षा 10 में नामांकित बालिकाओं 5000.00 रूपया, कक्षा 11 में नामांकित बालिकाओं 5000.00 रूपया, कक्षा 12 में नामांकित बालिकाओं 5000.00 रूपया तथा 18-19 वर्ष की आयु की बालिकाओं का एक मुश्त 20,000.00 रूपया अनुदान के रूप में आर्थिक लाभ दिया जाता है। 

विदित हो कि उक्त योजना का उददेश्य महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा पर जोर, बाल विवाह प्रथा का अन्त तथा उच्चतर कक्षाओं की बालिकाओं के शैक्षणिक व्यय में सहयोग करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रानीश्वर द्वारा बताया गया कि उक्त आर्थिक सहायता माता की सभी पुत्रियो को देय होगा। परन्तु लाभार्थी के माता या पिता किसी सरकारी विभाग में नियोजित न हो अथवा सेवानिवृत्त भी न हो और लाभार्थी के माता-पिता आयकर दाता नहीं हो।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More