Dumka News: बीडीओ ने सीएचओ और सहिया के साथ की बैठक

जामा: सभागार में सोमवार को बीडीओ डॉ विवेक किशोर की अध्यक्षता में सभी सीएचओ एवं सहिया साथियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पर विस्तारपूर्वक से चर्चा की गई।बताया की यह योजना भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत गरीब और कमजोर परिवारों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।बैठक में सभी सीएचओ एवं सहिया साथियों को योजना का अधिक से अधिक लाभ लोगों तक पहुंचाने तथा ज्यादा से ज्यादा लाभुकों का ई केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अनूप साह (बीपीएम), सुमित कुमार (आयुष्मान मित्र), सुरेन्द्र मंडल (वीएलई ), शशि हेंब्रम (वीएलई ) सहित सीएचओ मीना किस्कू, यमुना कुमारी, सोनी श्वेता मुर्मू, राकेश कुमार, मोहन प्रजापति तथा सहिया साथी अनुश्री देवी, मरियम हेंब्रम, नीलम निर्मला हेंब्रम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


