Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

गोपीकांदर: गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र काटा झरना पुल के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति हुए घायल। स्थानीय लोगो ने गोपीकांदर थाना पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना देने के बाद मुंशी बृजमोहन सहायक पुलिस कर्मी घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचकर घायल व्यक्ति को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर हेमंत मुर्मू ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बताया कि सिर में ज्यादा चोट को देखते हुए सीटी स्कैन दायां पैर और दायां हाथ टूट जाने से बेहोशी के हालात में बेहतर इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से दुमका स्थित फूलो -झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
घायल का पहचान जॉन विनय हांसदा के रूप में हुआ पुलिस के द्वारा जेब में रखें पर्स आधार कार्ड वोटर कार्ड के माध्यम से हुआ बताया गया कि गोपीकांदर थाना खरौनी बाजार चौक का रहने वाला है। आमड़ापाड़ा बाजार से घर खरौनी लौटने के दौरान काटा झरना के पास अज्ञात वहान के चपेट में आने से घायल हो गया। होंडा यूनिकॉर्न जेएच 04 वी 2070 क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस प्रशासन घटनास्थल से जब्त कर थाना परिसर लाया गया।


