Dumka News : ADCA परीक्षा कदाचार मुक्त सम्पन्न, 48 छात्र हुए शामिल

रानीश्वर में जातीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन के तहत ADCA परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

दुमका : रानीश्वर प्रखंड में जातीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन के अंतर्गत केंद्र संख्या JYCSM-JHK-965 द्वारा आयोजित ADCA (Advanced Diploma in Computer Applications) की वार्षिक परीक्षा भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित स्वामी प्रणवानंद आश्रम विद्यालय, पाथरा में सफलतापूर्वक एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई।

इस परीक्षा में कुल 48 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Dumka News : ADCA परीक्षा कदाचार मुक्त सम्पन्न, 48 छात्र हुए शामिल

परीक्षा का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक, कुल 90 मिनट की निर्धारित अवधि में शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। संस्थान के केंद्र प्रभारी ईश्वर पाल के दिशा-निर्देशन में आश्रम विद्यालय परिसर स्थित परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराई गई।

परीक्षा के दौरान सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया गया, जिससे परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष रही। परीक्षा संचालन में मुख्य रूप से पार्थ राउत, राजकुमार राउत, बोध बोदरा एवं प्रणव भक्त सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। संस्थान प्रबंधन की ओर से सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More