Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश

रानीश्वर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा प्रखण्ड अन्तर्गत बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के निमित बैठक किया गया।
उक्त बैठक में प्री एस०आई०आर० मैपिंग के तहत कम प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र संख्या 182, 184, 187, 190, 196, 198, 206, 209, 224, 225, 257, 258 एवं 260 के बी०एल०ओ० एवं संबंधित बी०एल०ओ० सुपरवाइजर को दो दिनों के अन्दर कम से कम 85 प्रतिशत मैपिंग करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी छूटे हुए मतदाता के घर-घर जाकर आवश्यक कागजात लेते हुए शत प्रतिशत मैपिंग करने का निदेश संबंधित बी०एल०ओ० को दिया गया।
इसके अतिरिक्त सभी बी०एल०ओ० सुपरवाईजर को बी०एल०ओ० से सम्पर्क स्थापित करते हुए मतदाता सूची में मतदाताओं का विसंगति जैसे माता-पिता के नाम में अन्तर, उम्र में अन्तर आदि सुधार करने का भी निदेश दिया गया। उक्त बैठक में बी०एल०ओ० सुपरवाइजर, बी०एल०ओ० एवं निर्वाचन ऑपरेटर उपस्थित थे।


