Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका एयरपोर्ट का निरीक्षण कर रनवे विस्तार, सुरक्षा प्रबंधों और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने हेतु अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर विकास कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका एयरपोर्ट का निरीक्षण कर एयरपोर्ट परिसर की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों एवं स्वच्छता व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि एयरपोर्ट क्षेत्र की स्वच्छता, दृश्यता एवं सुरक्षा मानकों को उच्च स्तर पर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों के साथ एयरपोर्ट परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें रनवे विस्तार सहित एयरपोर्ट गाइडलाइन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। 

उपायुक्त ने कहा कि दुमका एयरपोर्ट को उत्कृष्ट सुविधाओं एवं सुरक्षित वातावरण के साथ विकसित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में दुमका एयरपोर्ट के डायरेक्टर, अपर समाहर्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More