छतरपुर को जिला बनाने की उठी मांग: नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

छतरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता 'चुनमुन' ने रांची स्थित लोकभवन में झारखंड के राज्यपाल से मुलाकात कर छतरपुर को जिला बनाने की मांग रखी। उन्होंने राज्यपाल को एक स्मार पत्र सौंपते हुए कहा कि पलामू से अलग होकर जिला बनने से इस क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। साथ ही उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष फंड उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।

छतरपुर: नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता चुनमुन ने रांची स्थित लोकभवन में झारखंड के राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नगर अध्यक्ष ने राज्यपाल को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट किया। तथा छतरपुर नगर पंचायत के विकास एवं जनसमस्याओं से संबंधित मांगों को लेकर स्मार पत्र सौंपा।

नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने राज्यपाल से छतरपुर को जिला बनाए जाने की मांग करते हुए कहा कि पलामू से अलग कर छतरपुर को जिला का दर्जा दिए जाने से क्षेत्र का चौमुखी विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि छतरपुर भौगोलिक, प्रशासनिक एवं जनसंख्या की दृष्टि से जिला बनने की सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है। जिला बनने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं सुलभ होंगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार एवं व्यापार के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा।

इसके साथ ही नगर अध्यक्ष ने छतरपुर नगर पंचायत के समग्र विकास के लिए विशेष फंड उपलब्ध कराने की मांग भी राज्यपाल के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल, सड़क, विद्युत, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता की आवश्यकता है।

मुलाकात के दौरान नगर अध्यक्ष ने नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि वे छतरपुर के सर्वांगीण विकास एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी जनहित की समस्याओं को दूर करने करने की प्रतिबद्धता से कोशिश होगी।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More