Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत

धनबाद: पूर्व मध्य रेल के धनबाद रेल मंडल में 2011 बैच के आईपीआरएस अधिकारी अशोक कुमार को खेल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के पद पर कार्यरत अशोक कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर खिलाड़ियों में उत्साह है। इस अवसर पर आमिर हाशमी, नितिन प्रधान, शुभांकर सरकार, सुनील कुमार व नितेश कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं व प्रशिक्षण देने का भरोसा देते हुए कहा कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मंडल का नाम रोशन करेंगे।

