Dhanbad News: सीआईएसएफ, पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने रोका अवैध खनन

बाघमारा के सिजुआ एरिया 5 में सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने श्याम बाजार 6 नंबर के समीप अवैध स्थलों को चिन्हित कर हादसों और कोयला चोरी को रोकने के लिए अवैध मुहानों की भराई कराई।
बाघमारा: जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ एरिया 5 श्याम बाजार 6 नंबर के समीप गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम ने अवैध खनन स्थलों को चिन्हित कर कोयला चोरी रोकने एवं सुरक्षा की दृष्टि से अवैध खनन मुहानों की भराई कराई।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद संयुक्त छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन स्थल को बंद कर भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने का प्रयास किया गया। टीम ने स्पष्ट किया कि कोयला चोरी और अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं और राजस्व क्षति पर अंकुश लगाया जा सके।


