Dhanbad News: ‘जीरो कोल लीकेज पॉलिसी’ के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
-1024x614.jpeg)
बाघमारा: भारत सरकार की “ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी” के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कोयला चोरी, अवैध परिवहन एवं अवैध खनन पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद द्वारा एमएमडीआर अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के अंतर्गत धनबाद कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। तरीका: प्रमुख चेक पोस्टों, रेलवे साइडिंग, कोयला डंप एवं परिवहन मार्गों पर नाकाबंदी कर कोयला-लोड वाहनों के दस्तावेजों एवं परिवहन विवरण का गहन सत्यापन किया गया।
अभियान की प्रमुख गतिविधियां (क्षेत्रवार विवरण)
एरिया-01 (बरोरा): बरौरा बस्ती-R/Store ट्रांसपोर्टिंग रूट पर विशेष जांच अभियान के दौरान 48 कोयला-लदे वाहनों की जांच की गई, जिनमें 13 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; सभी वाहन एवं दस्तावेज वैध पाए गए।
एरिया-03 (गोविंदपुर): Hired Patch, NAKCP Check Post एवं GRS के समीप 21 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 21 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; कोई संदिग्ध वाहन अथवा दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।
एरिया-06 (धनसार): KDSK Check Post एवं Ena Check Post पर 26 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 07 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; कोई संदिग्ध वाहन नहीं पाया गया।
एरिया-07 (पुटकी): F Patch Mines (T-Point), NCD Coal Dump Weigh Bridge एवं NCD Coal Dump-W/B मार्ग पर 12 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 10 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; कोई विसंगति नहीं पाई गई।
एरिया-09 (झरिया): झरिया रोड पर 07 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 07 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; कोई संदिग्ध वाहन नहीं पाया गया।
एरिया-10 (जेलगोरा): जयरामपुर क्षेत्र में 14 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 14 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; कोई संदिग्ध वाहन नहीं पाया गया।
एरिया-11 (भौरा): MCP Check Post के समीप 14 वाहनों की जांच की गई; सभी वाहन एवं उनके दस्तावेज वैध पाए गए।
एरिया-12 (बसंतीमाता): क्रशर के पीछे स्थित आसपास के मार्ग पर 06 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 06 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; कोई संदिग्ध वाहन नहीं पाया गया।
अभियान का परिणाम
अभियान के दौरान कुल 148 वाहनों की जांच की गई तथा 78 वाहनों का परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। सभी वाहनों के दस्तावेज एवं परिवहन विवरण निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए तथा किसी भी क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन, संदिग्ध वाहन अथवा किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। अभियान के दौरान कंपनी कमांडरों, पोस्ट कमांडरों, QRT एवं अतिरिक्त बल द्वारा प्रभावी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
भविष्य की रणनीति और जनहित में अपील
सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा “ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एमएमडीआर अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत ऐसे विशेष जांच एवं निगरानी अभियान भविष्य में भी नियमित एवं सघन रूप से जारी रहेंगे।


