Dhanbad News: एएमपी कोलियरी पीओ टी.एस. चौहान और काजल सरकार बने महाप्रबंधक, छाए खुशी के बादल

एएमपी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी टी.एस. चौहान और एना कोलियरी के पीओ काजल सरकार को पदोन्नत कर महाप्रबंधक (जीएम) बनाया गया है। दोनों अधिकारियों के प्रमोशन की खबर से एरिया 1 और ब्लॉक 2 सहित कोयलांचल में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बाघमारा: एएमपी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी (PO)  टी.एस. चौहान को पदोन्नत (प्रमोशन) कर महाप्रबंधक (GM) बना दिया गया है। उनके इस प्रमोशन से एरिया 1 और ब्लॉक 2 में और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वही पूर्व में एरिया 1 में अपर महाप्रबंधक के रूप में कार्य कर चुके काजल सरकार को भी प्रमोशन देकर महाप्रबंधक बना दिया गया है जिसके चलते यहां के लोगों में खुशी दोगुनी हो गई है दोनों अधिकारी बहुत जल्द

संभालेंगे नया कार्यभार
​

टी.एस. चौहान वर्तमान में एएमपी परियोजना पदाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वही काजल सरकार एना कोलियरी में परियोजना पदाधिकारी का कार्यभार संभाल रहे हैं दोनों अधिकारीअपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। प्रमोशन के बाद वे जल्द ही महाप्रबंधक के रूप में अपनी नई कमान संभालेंगे।
​

बधाई देने वालों का तांता

टी, एस चौहान और काजल सरकार महाप्रबंधक बनने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। कोयला उद्योग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन के प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उनके आवास व कार्यालय पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More