Dhanbad News: बस्ताकोला एरिया 9 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 टन अवैध कोयला जब्त

बाघमारा: एरिया 9 बस्ताकोला में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध रूप से डंप किए गए लगभग 15 टन कोयले को जब्त किया है। साथ में कई मुहाने की भराई भी की
कार्रवाई का विवरण
सीआईएसफ क्राइम को गुप्त सूचना मिली की अवैध कोयला का भंडारण किया गया है उसके बाद कुईया चेक पोस्ट के पीछे अचानक छापेमारी की। मौके पर भारी मात्रा में कोयला डंप पाया गया, जिसके लिए कोई भी वैध कागजात या ट्रांजिट चालान मौके पर मौजूद नहीं था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कोयले को अपने कब्जे में ले लिया।
MMDR एक्ट के तहत कार्रवाई
अवैध खनन और भंडारण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट (MMDR Act) की तहत करवाई कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खदान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध कोयला तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जांच जारी
अब इस बात की जांच कर रही है कि यह कोयला बगल के माइंस से निकाला गया है या इसे कहीं और से लाकर यहां डंप किया गया था। जांच का दायरा उन लोगों तक भी बढ़ाया जा रहा है जो इस अवैध परिवहन और भंडारण के पीछे शामिल हैं।सीआईएसफ ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियां दिखाई दें, तो वे तत्काल इसकी सूचना विभाग को दें।


