Dhanbad News: ठग ने बनाया उपायुक्त का फर्जी फेसबुक अकाउंट

जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए किसी ठग ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है। ठग दूसरों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा हैं। साथ ही फेसबुक मेसेंजर पर मेसेज कर रहा है।

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए किसी ठग ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है। इसके माध्यम से ठग दूसरों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा हैं। साथ ही फेसबुक मेसेंजर पर मेसेज कर रहा है।

इस संबंध में उपायुक्त ने आमजनों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर से पैसों की मांग की जाती है या किसी प्रकार का प्रलोभन दिया जाता है या लिंक भेजी जाती है अथवा फेसबुक मेसेंजर पर मेसेज किया जाता है तो उसे तुरंत ब्लॉक करें और फेसबुक को रिपोर्ट करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बचें।
 
इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या अपने निकटवर्ती थाना में दर्ज करा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि ठग के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More