Deoghar News: मधुपुर नगर परिषद बोर्ड की बैठक में भारी हंगामा, बिन चर्चा स्थगित हुई बैठक
-1024x614.jpeg)
मधुपुर: नगर परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार को अध्यक्षा दरक्शां परवीन की अध्यक्षता में शुरू होते ही विवादों में घिर गई। उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज व कुछ पार्षदों ने पिछली बैठक में प्रधान सहायक पर व्यवहारहीनता और प्रोसीडिंग में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रधान सहायक के माफी मांगने के बावजूद विवाद जारी रहा। उपाध्यक्ष व पार्षदों ने प्रधान सहायक पर कार्रवाई और पिछली बैठक को निरस्त करने की मांग की। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू ने विधि सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन करीब आधे घंटे तक बहस चलती रही।
इसी बीच अध्यक्ष नाराज होकर बैठक से बाहर निकल गईं, जिसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई।अध्यक्षा ने कुछ पार्षदों की मनमानी को बैठक स्थगित होने का कारण बताया, जबकि उपाध्यक्ष ने पिछली बैठक की कार्यवाही को लेकर विवाद को वजह बताया। बैठक में विकास एजेंडे पर चर्चा नहीं हो सकी, जिससे शहर के विकास कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।


