देवघर: ठनका गिरने से एक की मौत, दो घायल
देवघर: बुधवार को अचानक दिन में हुई जोरदार बारिश व ठनका गिरने के कारण जिले के देवीपुर प्रखंड के झुंडी गांव की दो महिलाएं घायल हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अपने खेत पर काम कर रही थीं। इस बाबत सारवा प्रखंड से भी एक 18 वर्षीय युवक की मौत ठनका गिरने से होने की खबर है। जानकारी के अनुसार मृतक अपने मामा के घर आया था। वह सरवा प्रखंड के भंडारों गांव का निवासी है। इस बाबत मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक अपने मामा के साथ खेत पर काम करने गया था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस इस बाबत आगे की कार्रवाई कर रही है।
[URIS id=9499]

