फरेब और मेहंदी में काम कर चुके एक्टर फराज खान की हुई मौत

नई दिल्ली : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री (Bollywood Film Industry) के लिए साल 2020 बेहद गमगीन रहा. लगातार एक बाद एक एक्टर की मौत होती जा रही है. पहले फिल्म अभिनेता इमरान खान, कोरियोग्राफर सरोज खान की मौत हो चुकी है. उसके बाद फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Actor Sushant Singh Rajput) की मौत ने तो फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया. उसके बाद एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Actress Rani Mukherjee) की फिल्म ‘मेहंदी’ में काम कर चुके उनके को स्टार फराज खान (Star Faraz Khan) का निधन हो गया है.

फराज काफी गंभीर रूप से बीमार (Seriously ill)  चल रहे थे. वह 46 साल के थे और बेंगलुरु के एक अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थे. बॉलीवुड एक्टर फराज खान के निधन के बाद पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है. उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत ही भारी मन से इस खबर को शेयर कर रही हूं कि फराज खान अब हम सभी को छोड़कर जा चुके हैं। इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल है.

आप की उन सभी की मदद और दुआओं के धन्यवाद जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. कृपया अपने परिवार को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें. वह एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं, जिसे भर पाना मुश्किल होगा.’आपको बता दें कि अभिनेत्री पूजा भट्ट (Actress Pooja Bhatt)  ने बीते दिनों ही फराज खान की बीमारी की जानकारी साझा की थी. उन्होंने लोगों से मदद के लिए गुहार भी लगाया था.

मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) ने फयाज खान के परिवार का मदद भी किए थे. आपको बता दें कि फयाज खान 1990 के दशक के अंत और 2000 दशक की शुरुआत में कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. उन्होंने सुपरहिट फिल्म फरेब और मेहंदी में यादगार किराएदार निभाया था. वह मशहूर फिल्म अभिनेता युसूफ खान के बेटे थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More