गिरिडीह: हाइवा की चपेट में आकर बच्ची की दर्दनाक मौत

बाल- बाल बचे माता- पिता
गिरिडीह: रविवार की सुबह पत्थर लदे एक हाइवा ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें सवार एक बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके माता- पिता इस हादसे में घायल हो गये। इन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की मदद ने पुलिस ने हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ये हादसा डुमरी थाना अंतर्गत जामतारा गांव के पास घटी।

[URIS id=9499]

बताया जा रहा है कि तीनों गिरिडीह से पोखरिया जा रहे थे। मृतिका की पहचान अदिती गुप्ता (6) के रूप में की गई, जबकि पिता भुवनेश्वर साव व मां प्रतिमा देवी हादसे में घायल हो गई हैं। जामतारा गांव के पास जैसे ही ये तीनों पहुंचे तो पीछे से आ रहे हाइवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए व बच्ची की मौत हो गई।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More