सेफ्टी टैंक में घुसने से एक भैंस की मौत, एक बचा

’धनबाद: वाकया अजीब है। सिजुआ जोगता थाना क्षेत्र के टाटा सिजुआ 12 नंबर में दो भैंस शौचालय की जर्जर टंकी में जा गिरे, जिसमें एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दूसरे भैंस को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। सहयोग करने में वीरू सिंह, गौतम महतो, सौरभ महतो ,रमेश महतो, राजेंद्र कुमार व दशरथ यादव सहित कई लोग शामिल थे। भैंस मरने से उसके मालिक भगवान पासवान को लगभग 80 हजार का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है, कि टाटा कंपनी की क्वार्टर और शौचालय टंकी की स्थिति बहुत ही जर्जर है। टाटा कंपनी के कर्मचारी सिर्फ मरम्मत के नाम से लाखों रुपए दीमक की तरह चाट जाते हैं।

[URIS id=8357]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More