झामुमो का 52वां स्थापना दिवस झंडा मैदान में धूमधाम से मनाया गया

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, पार्टी के केंद्रीय सचिव विनोद पांडेय,पूर्व मंत्री बेबी देवी,पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक केदार हाजरा, झामुमो नेता प्रणव वर्मा, जिला अध्यक्ष संजय सिंह,सचिव महालाल सोरेन, झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा समेत कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से संथाली नृत्य के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया

गिरिडीह: गिरिडीह के झंडा मैदान में मंगलवार को झामुमो का 52 वा स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत 5 बजे शाम में हुई। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, पार्टी के केंद्रीय सचिव विनोद पांडेय,पूर्व मंत्री बेबी देवी,पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक केदार हाजरा, झामुमो नेता प्रणव वर्मा, जिला अध्यक्ष संजय सिंह,सचिव महालाल सोरेन, झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा समेत कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से संथाली नृत्य के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद मुकुट पहनाकर हेमंत सोरेन का स्वागत किया गया। तत्पश्चात कल्पना मुर्मू सोरेन के राजनीतिक जीवन का एक साल पूर्ण करने की खुशी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने केक काटकर खुशियां जाहिर किया।

इस मौके पर हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन से हमारी सरकार ने जो भी वादा किया था उसे पूरा किया जाएगा। युवा किसान माता बहन सभी को ध्यान में रखते हुए अबुआ सरकार विकास करने के लिए तत्पर है। मौके पर शाहनवाज अंसारी, अजीत कुमार पप्पू, रॉकी सिंह,अभय सिंह,सुमित कुमार,मुकेश कुमार,  रामजी यादव समेत कार्यकर्ता  मौजूद थें।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More