Crime News: विवाहित महिला की लाश को पुलिस ने कुएं से किया बरामद, चार दिनों से थी लापता

आवेदन पर लिखा गया है कि मेरी बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने एवं जान से मार देने की आशंका है। शादी के पश्चात मेरी बेटी एक महीने तक ससुराल में ठीक-ठाक रही उसके बाद मेरे घर के बगल में रहने वाले अनिल प्रजापति पिता फागु प्रजापति ग्राम विश्रामपुर निवासी मेरी बेटी सविता कुमारी को शादी के नियत से बहलाव फुसलाकर कर उसके ससुराल से लेकर भागाकर ले गया और लड़की से शादी कर लिया।

हजारीबाग(बड़कागांव): बड़कागांव थाना अंतर्गत नयाटांड़ पंचायत के ग्राम विश्रामपुर की रहने वाली विवाहित महिला की लाश को आखिरकार चार दिनों के बाद पुलिस ने कुएं से बरामद किया। इधर महिला के ससुराल वालों ने महिला की गुमशुदगी को लेकर थाना में आवेदन दिया है।लड़की की मां सोनिया देवी पति कैलाश महतो के द्वारा दिए गए आवेदन पर लिखा गया है कि मेरी बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने एवं जान से मार देने की आशंका है।

आगे लिखा गया है कि मैं सोनिया देवी पति कैलाश महतो ग्राम विश्रामपुर निवासी कहना है कि मेरे बेटी सविता कुमारी उम्र 18 वर्ष की मैं शादी 13 मार्च 2024 को मेजर कुमार पिता ईश्वर दयाल महतो साकिन होरलंगबागी बड़कागांव के साथ किया था।शादी के पश्चात मेरी बेटी एक महीने तक ससुराल में ठीक-ठाक रही उसके बाद मेरे घर के बगल में रहने वाले अनिल प्रजापति पिता फागु प्रजापति ग्राम विश्रामपुर निवासी मेरी बेटी सविता कुमारी को शादी के नियत से बहलाव फुसलाकर कर उसके ससुराल से लेकर भागाकर  ले गया और लड़की से शादी कर लिया।शादी के बाद लड़का 7 लाख रुपया और एक अपाची मोटरसाइकिल की मांग करने लगा और इस बीच हमलोगों का संबंध मेरी बेटी से टूट गया इसलिए हम लोग दहेज मांगने की तरफ ध्यान नहीं दिए।

वहीं दिनांक 16 फरवरी 2025 को हम लोग आखरी बार अपने बेटी को देखा था। उसके बाद से मेरी बेटी अपने ससुराल से गायब है। मुझे आशंका है कि मेरी बेटी सविता कुमारी को उसके ससुराल वाले अनिल प्रजापति, सुनील प्रजापति एवं मनीषा कुमारी तीनों पिता फागु प्रजापति, फागु प्रजापति पिता स्वर्गीय धरम प्रजापति, बलिया देवी पति फागु प्रजापति सभी ग्राम विश्रामपुर थाना बड़कागांव निवासी एवं आरती कुमारी पति सिकंदर प्रजापति, सिकंदर प्रजापति पिता लखन प्रजापति , सीताराम राणा पिता हेंदलाल राणा सभी मिलकर मेरी बेटी सविता कुमारी को दहेज को लेकर जान से मार कर शव को छुपा देने की आशंका है।

इधर मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक से पूछे जाने पर कहा कि मृतिका की मां सोनिया देवी के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है मामला दर्ज कर ली गई है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More