Crime News: महुआर में भू-माफिया के आतंक से दहशत में परिवार, बेंगाबाद थाना में दिया आवेदन

फॉरवर्ड ब्लॉक ने थाना प्रभारी से भी अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही यह स्पष्ट किया है कि यदि पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की क्षति होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर (बोरोटांड़) में भूमि सीमांकन के नाम पर बाहरी अपराधियों द्वारा किए गए तांडव से दहशतजदा पीड़ित परिवार ने मंगलवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

इस संबंध में फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं बेंगाबाद के पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने बताया कि 4 अगस्त को राजकीय अवकाश के दिन महुआर गांव में भूमि सीमांकन की आड़ में बाहरी तत्वों ने गुंडागर्दी करते हुए स्थानीय परिवार को भयभीत कर दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना भू-माफिया गिरोह की बढ़ती सक्रियता और प्रशासनिक मिलीभगत की गंभीर बानगी है।

राजेश यादव ने आरोप लगाया कि कुछ सफेदपोशों के साथ-साथ प्रशासन और पुलिस के कुछ लोग भी इन भू-माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं, जिसके कारण इनकी दबंगई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मिलकर उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से आज थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की गई है। पुलिस को कार्रवाई का मौका देते हुए कल (8 अगस्त) को प्रस्तावित न्याय मार्च को स्थगित कर गांव में ही प्रतिक्रिया सभा (प्रतिवाद सभा) आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

राजेश यादव ने यह भी कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो यह मामला जिला स्तर के अधिकारियों तक ले जाया जाएगा और फिर बड़े पैमाने पर जन आंदोलन किया जाएगा।

फॉरवर्ड ब्लॉक ने थाना प्रभारी से भी अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही यह स्पष्ट किया है कि यदि पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की क्षति होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More