कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल
-1024x614.jpeg)
कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत खूँटा चौक के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 12 वर्षीय बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में भर्ती कराया गया, जहां से दो को रेफर किया गया।
कोडरमा : सतगावां थाना क्षेत्र के खूँटा चौक के समीप रविवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक 12 वर्षीय बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार डोरंडा निवासी 60 वर्षीय उमाशंकर पांडेय अपनी 12 वर्षीय नतनी अंजली कुमारी को लेकर उनके पैतृक गांव मरचोई जा रहे थे। इसी दौरान खूँटा चौक से कुछ ही दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहे रजघट्टी निवासी 25 वर्षीय मो मनीर की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।
टक्कर से बाइक सवार तीनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुँचाया गया। जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मो मनीर और उमाशंकर पांडेय की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।


