Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
1-1024x614.jpeg)
दुमका: 171वें संथाल हूल दिवस के अवसर पर आगामी 30 जून को दुमका स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित होने वाले भव्य सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को परिसदन हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आदिवासी सांवता शुशा़र आखड़ा, संताल परगना प्रमंडल के मुख्य संयोजक चन्द्रमोहन हांसदा ने की।
बैठक में समारोह के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा सभी पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, मंच संचालन, प्रचार-प्रसार, अनुशासन, आवास तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
आयोजकों ने बताया कि सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंपई सोरेन शामिल होंगे। वहीं बिहार के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन लाल टुडू विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।बैठक में संथाल फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार एवं समाजसेवी लखन सोरेन सहित आदिवासी सांवता शुशा़र आखड़ा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे।
सभी ने संकल्प लिया कि 171वें संथाल हूल दिवस का सम्मान समारोह ऐतिहासिक, गरिमामय एवं सफल बनाया जाएगा तथा हूल आंदोलन के महानायकों के त्याग, बलिदान और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।


