दिल्ली विधानसभा में अरविन्द केजरीवाल की जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंगलवार को उन्होंने झारखंड मंत्रालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है। इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है।
सीएम सोरेन ने कहा कि जिस प्रकार अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा में सफलता मिली है यह साबित करता है कि जनहित में काम करने पर किसी भी सरकार को जनता का प्यार और समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि काम करने का परिणाम जनता सूद समेत वापस करती है। वहीँ केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब देश में धर्म, समुदाय, जात-पात और झूठ और की राजनीति नहीं चलेगी।


