कोरोना वायरस को लेकर शारदा फाउंडेशन ने चलाई जागरूकता अभियान

रांची: राजधानी में शुक्रवार को सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर राँची रेलवे स्टेशन में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में लोगों को हिदायत दी गयी कि इस वायरस से घबराने की जरुरत नहीं है। सिर्फ थोड़ी सतर्कता बरतने पर कोरोना वायरस से बचाव किया जा सकता है।

संस्था के सदस्य राजीव रंजन एवं अशुतोष द्विवेदी ने यात्रियों को सलाह दी कि एक निश्चित अन्तराल पर हाथों को साबुन या हैंडवाश से धोते रहें। अगर मुमकिन हो तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा यह भी बताया कि लोगों से मिलें तो हाथ मिलाने से बचें। इसके बदले में अभिवादन के तौर पर नमस्कार करें। साथ ही सार्वजानिक जगहों पर छींकने-खांसने से बचें और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें।

इस अभियान में  राजीव रंजन, अशुतोष द्विवेदी, रंजना रंजन, मोती लाल साहू, कविता, मुकेश, राहुल, रानी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More